पीपीगंज न्यू पीएचसी में 18 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क कैंसर जांच एवं प्रशिक्षण शिविर

गोरखपुर/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), पीपीगंज के प्रांगण में 18 अगस्त 2026, मंगलवार को नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर की ओर से किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र बिरबिया द्वारा कैंसर की प्राथमिक जांच के साथ लोगों को बीमारी की पहचान, बचाव, उपचार और आवश्यक सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इस दौरान मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोजकों के अनुसार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआती पहचान उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी उद्देश्य से आयोजित यह शिविर ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकता है। शिविर में लोगों को कैंसर के संभावित लक्षणों, समय रहते जांच कराने तथा बीमारी के प्रति जागरूक रहने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पीपीगंज के साथ तिघरा, पचग्वां, कानपार, नगरा, रानाडीह, सिसई घाट, भरोहिया, रघुनाथपुर, मंगलपुर, साहबगंज, सरहरी, लक्ष्मीपुर, सियारामपुर, टिकरिया, करतहरी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क जांच, परामर्श और प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की गई है।

चिकित्सकों का मानना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह से गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में की जा सकती है। ऐसे में क्षेत्रवासियों के लिए यह शिविर स्वास्थ्य जागरूकता के साथ नि:शुल्क प्राथमिक कैंसर जांच का महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!