गोरखपुर की इन्द्रमती सिंह का लखनऊ में निधन, राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ ने जताया शोक

गोरखपुर/ राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की माता एवं जनता इंटर कालेज हुलिया परतावल कुशीनगर के पूर्व प्रधानाचार्य संतराज सिंह की पत्नी श्रीमती इन्द्रमती सिंह का बुधवार की रात लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गोरखपुर, कुशीनगर और आसपास के जिलों में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन्द्रमती सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। प्रारंभ में उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने और अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

इन्द्रमती सिंह के निधन से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। वे एक शिक्षित और संस्कारी परिवार की प्रमुख सदस्य थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार उनका स्वभाव अत्यंत सरल और मिलनसार था। वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती थीं। उनके असामयिक निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

निधन की खबर मिलते ही राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोस्वामी गौरव भारती, प्रदेश महामंत्री डॉ. विनीत मिश्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमहंस सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महफूज खान, जिलाध्यक्ष गोरखपुर गणेश प्रसाद शर्मा, जिलाध्यक्ष महराजगंज अनंत गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कैम्पियरगंज धनपत विश्वकर्मा, संरक्षक वीरेन्द्र सिंह, सत्यदेव गुप्ता, हरिपाल चौधरी, खोराबार ब्लॉक अध्यक्ष विकास राव सहित कई पदाधिकारी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबन्धक, पत्रकार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शिक्षा जगत में शोक, चूंकि उनका परिवार लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा रहा है, इसलिए शिक्षा जगत में भी विशेष शोक देखा गया। पूर्व प्रधानाचार्य संतराज सिंह की पत्नी होने के नाते वे शिक्षण संस्थानों से जुड़े कार्यक्रमों में भी सहभागिता करती थीं। कई शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने भी शोक संदेश जारी कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!