पीपीगंज के रायपुर मदीना मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन, युवाओं ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश

उत्तर प्रदेश/ गोरखपुर जनपद के पीपीगंज क्षेत्र के रायपुर स्थित मदीना मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने के 27वें रोजे के अवसर पर नौजवान युवा कमेटी द्वारा एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

इस खास इफ्तार पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में सभी रोजेदार एक साथ दस्तरखान पर बैठकर इफ्तार करते नजर आए। इस दौरान लोगों ने अपने मतभेद भुलाकर एकजुटता का परिचय दिया और अमन-चैन की दुआ मांगी।

रमजान के इस मुबारक महीने में आयोजित इस इफ्तार पार्टी ने सामाजिक समरसता का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया। उपस्थित लोगों ने अल्लाह पाक की बारगाह में हाथ उठाकर अपने रोजे और तरावीह की कबूलियत के लिए दुआ की, साथ ही देश में शांति और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में मदीना मस्जिद के सदर जनाब तैयब अली, मस्जिद के इमाम जनाब सैफ्फूद्दीन साहब, नाजिम अली, उस्मान गनी, अजीज अली, साबिद अली, अजमेर अली, जुबेर अली, साहिल अली, इंसाफ अली, मोहम्मद अमान चौधरी, बिस्मिल्लाह अली, समीर अली, वाहिद अली, नुमान अली, शहजाद अली, साबीर अली, मिस्दाक, सुहेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अकारीब मौजूद रहे।

इफ्तार पार्टी के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया कि समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और एकता बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक रिश्तों को भी और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!