प्रेमिका की हत्या करने के बाद पत्नी संग फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के बैरघट्टा के पास पुल के नीचे झाड़ियों में नग्न महिला का शव शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा था। जिसकी सूचना तत्काल पीपीगंज पुलिस को दी गई जिसमे आनन फानन में डॉग स्क्वाड , फॉरेंसिक टीम और पुलिस के उच्चाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच कर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने लगे। और आसपास के लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगालना शुरू किया। जिसमे एक नीले रंग की स्कूटी संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उस स्कूटी का गहनता से छानबीन करना शुरू किया तो घटना की परतें दर परतें खुलने लगी।

घटना का मुख्य आरोपी सहजनवां थाने के माड़र का रहने वाला है। और उसकी शादी पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के रहने वाले रामबेलास की बेटी संध्या से लगभग 11 वर्ष पूर्व हुई थी। जिससे दो बेटियों समेत एक बेटा भी है। जो अभी फिलहाल अपने दादा और दादी के साथ में मुंबई में है।
वही आरोपी के पत्नी के मायके वालों का कहना है कि मेरी बेटी को कुछ भी नहीं पता है वह निर्दोष उसे फसाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी विजय पहले से शादी शुदा है। और तीन बच्चों का पिता है। विजय मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। नौकरी के दौरान ही पूजा शेट्टी नामक युवती से प्रेम संबंध हो गया। और वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। जब उसकी प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो उसे मुंबई में छोड़कर गोरखपुर अपने घर चला आया। पूजा शेट्टी विजय को खोजती हुई गोरखपुर उसके घर माड़र पहुंची। विजय के घर पर विवाद होने के बाद प्रेमिका को पीपीगंज में किराए के कमरा में रखा। जहां उससे शादी करने का भरोसा दे रखा था। जब उसकी पत्नी संध्या विरोध करने लगी तो प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए सुनियोजित तरीके से उसका मर्डर करने के बाद सबूत को मिटाने के लिए उसके शरीर से कपड़े को निकाल कर और चेहरे को ईंट से बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे शिनाख्त न हो सके। उसके बाद मृतका को कुछ दूर घसीटकर ले जाया गया उसके बाद फेक दिया और अपने पत्नी की मदद से जघन्य हत्या करने के बाद उसको झाड़ी में फेंक कर फरार हो गए। दोनों के फरार होने के बाद पुलिस की कई टीमें लगातार निगरानी कर रही थी। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!