ओमप्रकाश पासवान की 30वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, शिवराज सिंह चौहान ने बताया जननायक

उत्तर प्रदेश/ गोरखपुर के जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रतीक रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय ओमप्रकाश पासवान की 30वीं पुण्यतिथि पर गोरखपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सदर तहसील गोरखपुर क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और स्व. पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Oplus_131072

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. ओमप्रकाश पासवान को “जननायक” बताते हुए कहा कि वे ऐसे नेता थे, जो हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे जनप्रतिनिधि बहुत कम देखने को मिलते हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा निराश और हताश हैं तथा राष्ट्रहित के मुद्दों पर भी राजनीति कर रही हैं, लेकिन जनता सच्चाई जानती है और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।

सभा के दौरान बांसगांव के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान अपने पिता को याद कर मंच पर भावुक हो गए। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि उनके पिता ने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा को प्राथमिकता दी और वे भी उसी मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिससे माहौल भावुक हो गया।

कार्यक्रम में कमलेश पासवान के बेटे जय पासवान द्वारा अपने दादा (स्व ओमप्रकाश पासवान) के ऊपर लिखी पुस्तक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वार विमोचन की गई। जय पासवान ने बताया कि मैं अपने दादा को तो नहीं देखा हूं लेकिन जब उनके कर्मक्षेत्र विधानसभा में लोगों से मिला तब मुझे ज्ञात हुआ कि मेरे दादा गरीबों, मजलूमों और लाचारों के आवाज थे। जिनकी प्रेरणा लेकर मैने पुस्तक लिखने का प्रयास किया और उनके आशीर्वाद से आज पुस्तक का विमोचन हो रहा है। मेरे पूरे परिवार को गर्व है। और लोग मेरे स्वर्गीय दादा को नजदीक से जान पाएंगे।

कार्यक्रम में गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने स्व. पासवान को अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित था।

Oplus_131072

हालांकि, श्रद्धांजलि सभा के दौरान लंच पैकेट वितरण में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिलने के कारण छीना झपटी का माहौल बन गया। लोगों ने नाराजगी जता रहे है। तेज गर्मी में लोग भूख-प्यास से परेशान रहे और पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। पानी पीने की जो व्यवस्था थी वो भीड़ के सापेक्ष कम थी। इसलिए लोग पानी के लिए परेशान हुए।

सभा में मौजूद लोगों ने स्व. ओमप्रकाश पासवान के शिक्षा और सामाजिक विकास में योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनका लाभ आज भी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

कार्यक्रम में कई सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान जहां एक ओर श्रद्धा और भावनाओं का माहौल दिखा, वहीं दूसरी ओर अव्यवस्था ने आयोजन पर सवाल भी खड़े कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!