गोरखपुर के सुनील पाठक बने गोरछनाथ सनातन संघ (जीएसएस) के गोरख प्रांत क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

गोरखपुर/ गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल नगर, तिघरा निवासी वरिष्ठ हिंदू नेता एवं समाजसेवी सुनील पाठक को गोरछनाथ सनातन संघ (जीएसएस) का गोरख प्रांत क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों, संगठनात्मक अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील पाठक पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के साथ जुड़कर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के बाद सुनील पाठक ने संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो सम्मान और जिम्मेदारी दी है, वह उसके लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और संरक्षण में रहकर समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सहयोग पहुंचाना है। संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सुनील पाठक की नियुक्ति की सूचना मिलते ही गोरखपुर सहित पीपीगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल बन गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। वहीं बड़ी संख्या में लोग व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी उन्हें बधाई देने पहुंचे।

क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सुनील पाठक के संगठन में सक्रिय दायित्व संभालने से गोरछनाथ सनातन संघ और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के आम लोगों की समस्याओं के समाधान और न्याय दिलाने की दिशा में संगठन की भूमिका और प्रभावी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!