शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश/ गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का कथित रूप से शारीरिक शोषण करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पीपीगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है।

Oplus_131072

पुलिस के अनुसार, थाना पीपीगंज पर दर्ज मु.अ.सं. 247/2026 के तहत धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस में नामजद आरोपी अमन श्रीवास्तव पुत्र शैलेन्द्र श्रीवास्तव, निवासी टीचर कॉलोनी, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर को शनिवार तड़के 4 जुलाई 2026 को रात 12:10 बजे गदहीखाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र लगभग 20 वर्ष 10 माह बताई गई है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिनों पूर्व अमन श्रीवास्तव का बड़ा भाई अभिषेक श्रीवास्तव करोड़ों की ठगी के मामले पीपीगंज पुलिस द्वारा महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया था।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पीपीगंज एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आदित्य सिंह कर रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले करीब ढाई वर्षों से उसके संपर्क में था। इस दौरान उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में कहा गया है कि जुलाई 2025 में आरोपी ने जंगल कौड़ियां स्थित प्लेटिनम होटल में बुलाकर शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने पीड़िता की जानकारी के बिना अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

एफआईआर के मुताबिक, बाद में आरोपी ने उस वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह पीड़िता को प्रयागराज के विवेक होटल ले गया, वहां अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक होटल में फिर से शादी का भरोसा देते हुए 30 मई 2026 से 1 जून 2026*l तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि घर लौटने के बाद आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, वीडियो कॉल पर कथित रूप से पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इन आरोपों के आधार पर पीड़िता ने थाना पीपीगंज में मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीपीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने शनिवार तड़के गदहीखाल क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आदित्य सिंह तथा रि0 आरक्षी प्रवीण कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी उपलब्ध साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिक परीक्षण कराया जा रहा है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!