ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ की कैम्पियरगंज तहसील इकाई का गठन, पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

गोरखपुर/ ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद अंतर्गत कैम्पियरगंज तहसील इकाई का गठन रविवार को जीवन ज्योति इंटरमीडिएट कॉलेज, कल्याणपुर, पीपीगंज में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान किया गया। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया लाल जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष रामानंद कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान कैम्पियरगंज तहसील इकाई के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके बाद संगठन की नई तहसील कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी में अनिल कुमार को तहसील संरक्षक, अजमेर अली को तहसील अध्यक्ष, वीरेंद्र प्रताप पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शिवेंद्र नाथ नंदन मिश्रा, मुकेश रावत एवं शमसुद्दीन दोहा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं रोशन अली को तहसील महामंत्री, राहुल राज यादव को मंत्री, योगेंद्र अग्रहरि को महासचिव तथा संदीप कुमार एवं गया पांडेय को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अतिरिक्त धर्मेंद्र साहनी को मीडिया प्रभारी, रोहित कुमार को सह मीडिया प्रभारी तथा राधेश्याम को संगठन मंत्री बनाया गया।

इस अवसर पर अरुण कुमार रावत एवं दयानंद सहित तहसील क्षेत्र के अनेक पत्रकार, बैठक में मौजूद रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है। संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग एवं एकता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!