नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की मां के अनुसार गांव का एक युवक शामिल

गोरखपुर/ पीपीगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ तीन लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी निर्वस्त्र और बेहोश हालत में मिली। किशोरी को देखकर परिवार वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसकी। किशोरी की मां ने पीपीगंज पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त सूचना के अनुसार पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के परिवार में लड़के की शादी थी। बारात बिदा होने के पश्चात घर की महिलाएं नाच गाना व्यस्त हो गई। इसी दौरान मौका पाकर आरोपियों ने किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गए। और जबरजस्ती उत्तेजक दवा भी खिला दिए जिसके बाद बारी बारी से तीनों लोगों ने दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म से किशोरी बेहोश हो गई और आरोपियों ने किशोरी को नग्न हाल में छोड़कर फरार हो गए।

कुछ समय बाद किशोरी की मां ने खोजबीन की तो बेटी को नग्न और बेहोश देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। और बेटी को सुरक्षित घर लाकर पूछताछ की गई तो किशोरी ने रोते हुए पूरी आप बीती बताई। जिस पर किशोरी की मां ने अपने ही गांव के एक युवक और दो युवकों जो कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले है उनके विरुद्ध पीपीगंज पुलिस को लिखित तहरीर देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

वही इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र ने बताया कि परिजनों के द्वारा लिखित सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। और विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

2 thoughts on “नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की मां के अनुसार गांव का एक युवक शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!