पीपीगंज में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल

गोरखपुर/ नगर पंचायत पीपीगंज क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की पैदाइश की याद में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह के साथ अमन, शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया।

Oplus_131072

जुलूस की शुरुआत नगर पंचायत पीपीगंज में शामिल विभिन्न गांवों के साथ ही जंगल कौड़िया और पीपीगंज के आस पास के क्षेत्रों से हुई। जुलूस भगवानपुर, ताज हॉस्पिटल, पीपीगंज मुख्य चौराहा, नई दुर्गा मंदिर, टीचर कॉलोनी और बढ़या रोड होते हुए पुरानी नगर पंचायत स्थित मस्जिद पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से इसका समापन हुआ।

Oplus_131072

जुलूस में शामिल अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं को याद कर रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान अमन, इंसानियत, मोहब्बत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस में बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल रहे।

Oplus_131072

आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नवी का उद्देश्य पैगंबर हजरत मोहम्मद की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करना तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना है। उन्होंने लोगों से समाज में शांति, प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

जुलूस में सभासद अताउल्लाह, रोशन अली, निजामुद्दीन, जुबेर अशरफी, जावेद, बसपा नेता संतोष भारती, राजीव रंजन चौधरी, फिरोज अली सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर पीपीगंज पुलिस सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में पूरी तरह मुस्तैद रही। पीपीगंज थानाध्यक्ष राकेश रौशन सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी आदित्य सिंह, एसएसआई मनीष गिरी, उपनिरीक्षक मनीष राज और अनिकेत भारती समेत थाने के पुलिसकर्मी जुलूस के दौरान तैनात रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!